ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / पटना में जलजमाव पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों के ट्रांसफर नीति पर भी जताई...

पटना में जलजमाव पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों के ट्रांसफर नीति पर भी जताई नाराजगी, कहा-जलजमाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को देना होगा जवाब

16-Oct-2019 12:01 PM

PATNA : पिछले दिनों राजधानी पटना में हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में हुए जल जमाव को लेकर पटना हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जाहिर की है. वकीलों की शिकायत के बाद जस्टिस एस पांडेय की खंडपीठ ने 18 अक्टूबर को जलजमाव पर सुनवाई की तारिख दी थी पर 16 अक्टूबर को वकिलों द्वारा केस को मेंशन करने के बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई की. आज सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई की तारिख 18 अक्टूबर को दी है.


पटना हाईकोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए इस मामले में कड़ी नाराजगी जताई है. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने जलजमाव को लेकर किए गए अधिकारियों के ट्रांसफर करने की नीति पर भी नाराजगी जताई है. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि पटना में जलजमाव के लिए जिम्मेदार सभी अधिकारियों को जवाब देना होगा. 


बता दें कि पटना में बारिश के बाद जल जमाव और उससे हुई लोगों की परेशानी को लेकर हाईकोर्ट के वकीलों ने शिकायत की थी. वकीलों की तरफ से दायर याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि जल जमाव के दौरान लोगों को बुरी हालत में छोड़ दिया गया. याचिका में आरोप लगाया गया है कि जिला प्रशासन भीषण जल जमाव से लोगों को निकालने में विफल रहा जिससे पटनावासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हाईकोर्ट ने राजधानी से पानी नहीं निकल पाने के सवाल को गंभीरता से लिया है.