चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
26-Nov-2021 03:01 PM
PATNA : बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर खुद शपथ ली और अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ-साथ तमाम अधिकारियों और सरकारी सेवकों से भी शपथ दिलवाई. नीतीश के फैसले पर आरजेडी ने सवाल खड़े कर दिए हैं. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार की शपथ का कोई भरोसा नहीं. विधानसभा जैसी संवैधानिक संस्था के अंदर इस बात की शपथ ली थी कि वह मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. जगदा बाबू ने पूछा कि नीतीश कुमार के इस शपथ का अब क्या हुआ?
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने आज के कार्यक्रम को केवल दिखावा करार देते हुए कहा कि सरकार शराबबंदी के मोर्चे पर बुरी तरह से विफल रही है और अब नीतीश कुमार केवल दिखावे की राजनीति कर रहे हैं. जगदानंद सिंह ने कहा कि शराबबंदी पर जब एक बार शपथ ली जा चुकी है तो बार बार इसे लेने की जरूरत क्यों पड़ रही. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने जब मिट्टी में मिल जाने वाली कसम खाई थी तब लोगों को लगा था कि वह बीजेपी के साथ कभी नहीं जाएंगे. लेकिन पलटी मार कर वह बीजेपी के साथ चले गए.