ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

पटना में ITC डिस्ट्रीब्यूटर के स्टाफ से लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

14-Apr-2021 04:37 PM

PATNA :  राजधानी पटना में पिछले हफ्ते आईटीसी डिस्ट्रीब्यूटर के स्टाफ से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बाईपास थाना इलाके में 7 अप्रैल को आईटीसी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर आइडियल इंटरप्राइजेज के स्टाफ जायस गुप्ता से हथियारबंद अपराधियों ने 9 लाख से ज्यादा की रकम लूट ली थी. इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही साथ लूट की रकम भी बरामद कर ली है.


पटना के सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी ने इस मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनमें आलमगंज थाना इलाके का रहने वाला निशांत कुमार, मालसलामी थाना इलाके का रहने वाला अभय कुमार और मालसलामी के ही भरत कुमार को अरेस्ट किया है. आलमगंज थाना इलाके का बबलू कुमार चौधरी उर्फ बबई को भी गिरफ्तार किया गया है. 


पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लूट की रकम में से 2 लाख 21 हजार 200 नगद, लूट की रकम से खरीदा गया सोना, जिसकी कीमत तकरीबन 70 हजार है, बरामद किया है. इस घटना में अपराधियों की तरफ से इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की गई है. इन अपराधियों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है.


हालांकि लूट की बाकी रकम पुलिस के हाथ नहीं आई है. पुलिस का दावा है कि इन अपराधियों ने मिलकर आइडियल इंटरप्राइजेज के स्टाफ से 9 लाख 80 हजार की लूट को अंजाम दिया. पुलिस के सामने इन सभी ने अपना गुनाह भी कबूल किया है. इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड निशांत कुमार उर्फ नीतू है, जिसका पुराना अपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसके खिलाफ पटना के अलग-अलग स्थानों में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. निशानात के खिलाफ गर्दनीबाग थाने में एक और फुलवारीशरीफ थाने में कुल 5 मामले पहले से दर्ज है.