पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश शिवहर में डकैती कांड का खुलासा: लूटे गये सामान के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
26-Jul-2020 09:04 AM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हर दिन पटना में सामने आ रहे हैं। पटना कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है। शनिवार को यहां एक बार फिर से 536 नए मरीज पाए गए। इसके साथ ही पटना में संक्रमण का आकार लगभग 6000 के पास पहुंच गया है। पटना में अभी भी 2360 एक्टिव केस मौजूद हैं।
कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद पटना जिला प्रशासन ने राजधानी में तीन नए कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। जिसमें कंकड़बाग, शास्त्रीनगर और कदमकुआं का लंगरटोली इलाका शामिल है। पटना के सदर एसडीओ तनय सुल्तानिया ने कहा है कि सभी कंटेनमेंट जोन में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बेली रोड पर जगदेव पथ से लेकर राजा बाजार तक लगने वाली सब्जी मंडी पर जिला प्रशासन की खास नजर है। राजा बाजार सब्जी मंडी को बंद करा दिया गया है।
पटना के जिन इलाकों से शनिवार को नए मरीज मिले हैं उनमें बेली रोड, राजीव नगर, लोहानीपुर, बुद्धा कॉलोनी, बोरिंग रोड, महेंद्रु, नौबतपुर, दानापुर, मनेर शामिल है। इसके अलावा किदवई पुरी स्थित पीएडटी कॉलोनी, श्रीकृष्णापुरी, पत्रकार नगर, जक्कनपुर, शास्त्रीनगर, रुकनपुरा, मीठापुर, मुन्नाचक, राजा बाजार स्थित मजार गली, खगौल, मसौढ़ी और बख्तियारपुर में भी नए मरीज मिले हैं।