शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
28-Mar-2021 07:16 AM
PATNA : होली और शबे बरात को लेकर पटना पुलिस चौकस नजर आ रही है। पटना जिला प्रशासन ने इन दोनों त्योहारों को लेकर सतर्कता की गाइडलाइन जारी की है। साथ ही साथ होली के मौके पर पटना में 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात करने की तैयारी है। राजधानी पटना में होली का हुड़दंग मचाने वालों को अब पटना पुलिस नहीं छोड़ेगी। जिले में शांतिपूर्वक के त्यौहार हों इसके लिए पुलिसकर्मियों के साथ साथ बीएमपी 13 कंपनियों को भी तैनात किया जा रहा है।
आज होने वाले होलिका दहन और सोमवार को होली के दौरान सभी थाने अपने-अपने इलाकों में सघन चेकिंग अभियान भी चलाएंगे। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने नशे का सेवन कर हुड़दंग करने वाले लोगों की तुरंत गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिसकर्मियों को मुख्य सड़कों के साथ-साथ गलियों में भी गश्त करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावे एसएसपी ने सभी सिटी एसपी, एएसपी और डीएसपी को अपने-अपने इलाकों में रहकर गलती करने का निर्देश दिया है।
जिला प्रशासन ने रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने वालों पर भी कार्रवाई करने की बात कही है। अगर बाइक पर 3 लोग सवार हुए तो भी एक्शन लिया जाएगा। अश्लील गीत बजाने वालों से भी पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। पटना में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में और मुख्य चौक चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।