ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम!

Home / news / पटना में गर्लफ्रेंड के लिए प्रेमी ने कर ली सुसाइड, बक्शी गेस्ट हाउस...

पटना में गर्लफ्रेंड के लिए प्रेमी ने कर ली सुसाइड, बक्शी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 107 से मिली डेड बॉडी

03-Oct-2019 06:39 PM

PATNA : प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ एक ताजा मामला सामने आया है राजधानी पटना से जहां गर्लफ्रेंड के लिए एक प्रेमी ने सुसाइड कर ली. बक्शी गेस्ट हाउस के कमरा न० 107 से युवक की डेड बॉडी बरामद की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की छानबीन की जा रही है. 

घटना राजधानी के जक्कनपुर थाना इलाके की है. जहां करबिगहिया स्थित बक्शी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 107 से युवक की डेड बॉडी मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग में युवक ने आत्महत्या की. मृतक की पहचान जीतेन्द्र कुमार यादव (22) के रूप में की गई है. वह मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना इलाके के बैरिया गांव का रहने वाला बताया  जा रहा है.  मृतक के भाई नंदन कुमार यादव ने पुलिस बताया कि उसके भाई ने गुरूवार की सुबह मैसेज किया था. जसिमें आत्महत्या की बात लिखी गई थी. वह अपने दोस्त के साथ फौरन पटना पहुंचा तो उसने देखा कि बक्शी गेस्ट का कमरा अंदर से बंद है. जिसमें उसका भाई रुका हुआ था. लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि फंदे पर भाई की डेड बॉडी लटकी हुई है. उन्होंने फॉयरान जक्कनपुर थाना को इसकी सूचना दी.

घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नॉट भी मिला है. जिसमें किसी पूजा नाम की लड़की का जिक्र किया गया है. भाई ने बताया कि उस लड़की के कारण ही उसके भाई ने सुसाइड की है.