BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
13-Jun-2020 08:25 AM
PATNA : पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या घट रही है. 38 कंटेनमेंट जोन से अब संख्या घटकर 33 हो गई है. जिसमें से पटना सदर अनुमंडल में 14, पटना सिटी अनुमंडल में 10, दानापुर अनुमंडल में 8 और मसौढ़ी अनुमंडल में 1 कंटेनमेंट जोन बचा है.
पटना जिले में कंटेनमेंट जोन स्थित घरों की संख्या 1488 है. जिसमें रह रहे लोगों की संख्या 7403 है. अधिसूचित कंटेनमेंट जोन की अंतिम पॉजिटिव केस प्राप्त होने की तिथि से 28 दिनों के बाद कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो जाएगा.
बता दें कि राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण का मामला ट्रीपल सेंचुरी लगा चुका है. पटना बिहार का पहला ऐसा जिला है जहां अब तक 300 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. लेकिन इन सब के बीच राहत की खबर यह है कि अब कंटेनमेंट जोन की संख्या घट रही है. अब पटना में कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 33 हो गई है.