ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, पटेल नगर में फिर मिला नया...

पटना में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, पटेल नगर में फिर मिला नया मरीज

17-May-2020 04:32 PM

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी पटना में भी कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पटना में आज एक बार फिर से नया मरीज सामने आया है. पटेल नगर इलाके से एक महिला कोरोना मरीज मिली है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 15 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1193 हो गई है.


पटना में 107 कोरोना मरीज
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के पटेल नगर इलाके से एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है. इस महिला की उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है. पटना में कोरोना आने कहर बरपाया है. 14 माह की बच्ची और बीएमपी-14 के 4 और जवानों के पॉजिटिव होने के बाद स्थिति गंभीर हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक नई कोरोना मरीज पटना आईजीआईएमएस में नर्स है. बताया जा रहा है कि इसका इलाज भी इसी अस्पताल में किया जा रहा है. 


पटना में दो की मौत, 42 स्वस्थ
पटना में अब तक बीएमपी के 26 जवान संक्रमित हो चुके हैं. बीएमपी परिसर के बगल में खाजपुरा, जगदेवपथ के 26 लोग कोरोना मरीज हुए थे. पटना जिले में करीब 50 फीसदी मरीज बीएमपी और खाजपुरा के हैं. पटना में अब तक कुल 107 मरीज मिले हैं. जिसमें 42 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है. फिलहाल कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में 63 मरीजों का का इलाज चल रहा है.


बिहार में 1193 मामले
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए पहले कोरोना अपडेट में 15 नए मामलों की पुष्टि की गई. बिहार में अब कुल 1193 मामले हो गए हैं. जिसमें से 473 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि राज्य में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. शनिवार को खगड़िया जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हुई.