ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / पटना में अबतक 115 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए, PMCH और IGIMS में फिर...

पटना में अबतक 115 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए, PMCH और IGIMS में फिर मिले पॉजिटिव

01-Aug-2020 07:16 AM

PATNA : कोरोना महामारी ने वारियर्स का बुरा हाल कर दिया है। पटना में अब तक के 115 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पीएमसीएच के 52 और आईजीआईएमएस के 12 डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं इसके अलावा 50 नर्सें और 35 से मेडिकल स्टाफ भी संक्रमित हुए हैं। संक्रमण की चपेट में सबसे ज्यादा जूनियर डॉक्टर आए हैं पीएमसीएच में जो डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें जूनियर डॉक्टर्स की तादाद सबसे ज्यादा है। हालांकि पीएमसीएच के उपाधीक्षक, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड, वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज, सर्जरी विभाग के हेड, सर्जरी विभाग के सीसीएमओ भी कोरोना कि चपेट में आ चुके हैं। 


पटना एम्स के 11 डॉक्टर अब तक के संक्रमित हुए हैं जिनमें 9 सीनियर रेजिडेंट और 2 सीनियर डॉक्टर शामिल है इसके अलावा 50 मेडिकल स्टाफ भी पॉजिटिव हुए हैं आईजीआईएमएस के निदेशक डॉक्टर एन आर विश्वास समेत वहां 12 डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं हालांकि इनमें से 9 स्वस्थ होकर वापस काम पर भी लौट आए हैं। आईजीआईएमएस के एक डॉक्टर का इलाज फिलहाल पटना एम्स में चल रहा है और संस्थान की 12 नर्सें पॉजिटिव हैं। 


शुक्रवार को पीएमसीएच के एक और डॉक्टर समेत 9 मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि आईजीआईएमएस में एक इंजीनियर समेत 12 कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीआईएमएस में कुल 596 सैंपल की जांच की गई जिनमें 74 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो ऐसे डॉक्टर भी हैं जिनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लोगों को कोरोना से बचाकर जिंदगी देने वाले डॉक्टर अब खुद संक्रमण के दायरे में हैं और यह चिंता का बड़ा कारण है।