छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
24-Oct-2022 07:17 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: देशभर में आज दीपावली का त्योहार पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी पटना में भी दिवाली की धूम मची हुई है। पूरा पटना रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गया है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न मंदिरों और गुरुद्वारा में लोग दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम के साथ मना रहे हैं। फर्स्ट बिहार-झारखंड की तरफ से देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाए...
पटना सिटी के तख़्त श्री हरमंदिर गरुद्वारा में भी दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सिख समुदाय के लोगों ने मिट्टी के दिये और मोमबत्ती जला दिवाली के इस पर्व को धूमधाम के साथ मना रहे हैं। गुरुद्वारा को रंग बिरंगी लाइटों से भी सजाया गया है। सिख समुदाय के लोग धार्मिक रूप से गुरुद्वारा में मिट्टी के दीये जलाना शुभ मानते हैं। इसलिए वे मिट्टी के दीये जलाकर दिवाली का पर्व मना रहे हैं।
वहीं पटना के विभिन्न मंदिरों में भी दिवाली के मौके पर दिये जलाये गये। पटना से सटे करोटा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दूरदराज से आए श्रद्वालुओं ने मंदिर में दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर, राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर, लोदीपुर के देवी स्थान, बांस घाट के काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मिट्टी के दिये जलाकर दिवाली के त्योहार को मना रहे हैं। इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि कोरोना दो साल बाद दीपावली का त्योहार इस बार पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है।