ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / पटना में डेंगू से दहशत, शुक्रवार को मिले इतने नए मरीज़

पटना में डेंगू से दहशत, शुक्रवार को मिले इतने नए मरीज़

03-Sep-2022 08:07 AM

PATNA : राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी 13 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 10 मरीज़ इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट कराए गए हैं। डेंगू के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी का कारण तापमान में अचानक बदलाव और गली-मोहल्ले में जलजमाव बताया जा रहा है। डॉक्टरों का भी साफ़ तौर पर कहना है कि ऐसी स्थिति में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। 



डेंगू के लक्षण की बात करें तो इस बीमारी में तेज बुखार और सिरदर्द की शिकायत आती है। आंखों और मांसपेशियों में दर्द भी रहता है। मरीज़ों के जोड़ों में दर्द के साथ-साथ उन्हें थकान महसूस होता है। जी मिचलाना और लगातार उल्‍टी होना भी डेंगू के लक्षणों में से एक है। इसके अलावा शरीर पर लाल निशान की भी शिकायत आती है। 




डेंगू के प्रकोप को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से जानकारी दे गई है कि पटना नगर निगम के बांकीपुर अंचल सबसे हाट स्पाट डेंगू संक्रमित इलाका बना हुआ है। उन्होंने बताया कि निगम से समन्वय स्थापित कर लगातार फागिंग के साथ-साथ एंटी लार्वा दवा भी छिड़का जा रहा है। पीएमसीएच के मुख्य आकस्मिक चिकित्सा पदाधिकारी डा. अभिजीत सिंह का कहना है कि जैसे ही किसी व्यक्ति में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हो, वे तुरंत सतर्क हो जाएं और तभी से सावधानी बरतना शुरू कर दें। उन्होंने मरीजों को मच्छरदानी में रहने की सलाह दी है। तापमान हर चार घंटे पर रिकार्ड दर्ज करने के साथ-साथ नियमित तरल पदार्थ लेने की जरूरत है। डाक्टरों के सलाह के बाद ही कोई दवा लें।