ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / पटना में डेंगू का कहर : सौ से ज्यादा नए मरीज अस्पतालों में...

पटना में डेंगू का कहर : सौ से ज्यादा नए मरीज अस्पतालों में एडमिट, हजारों लोग घर में करा रहे इलाज

16-Oct-2019 07:35 AM

PATNA : राजधानी पटना में डेंगू का कहर जारी है डेंगू के नए मरीजों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला और तेज हुआ है। पटना के अस्पतालों में कल सौ से ज्यादा डेंगू के नए मरीज एडमिट हुए। चिंता की बात यह है कि डेंगू के साथ-साथ अब चिकनगुनिया के भी मामले सामने आने लगे हैं। 


पटना के अस्पतालों से मिले आंकड़ों के मुताबिक पीएमसीएच में मंगलवार को डेंगू के कुल 43 नए मरीज एडमिट हुए जबकि पारस हॉस्पिटल में 25, उदयन हॉस्पिटल में 15, जगदीश मेमोरियल हॉस्पिटल में 14, राजेश्वर हॉस्पिटल में 10 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। मंगलवार को एनएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में 48 मरीजों की जांच हुई जिनमें से 14 को डेंगू निकला। 


अस्पतालों में इलाज करा रहे डेंगू के मरीजों की संख्या तकरीबन 16 सौ से ऊपर चली गई है लेकिन हजारों की तादाद में लोग अपने घरों में रहकर डेंगू का इलाज करा रहे हैं। राजधानी का शायद ही ऐसा कोई मोहल्ला बचा हो जहां लोग डेंगू की चपेट में नहीं हों। अस्पतालों में भीड़ को देखते हुए ज्यादातर लोग अपने घरों में रहकर ही डेंगू का इलाज करा रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो पिछले दिनों हुई बरसात के बाद जगह-जगह जमा हुए पानी में डेंगू के मच्छर पैदा हुए हैं। डेंगू के मामलों में तापमान गिरने के साथ ही कमी आने की उम्मीद है।