Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप
01-Aug-2022 07:42 AM
PATNA : बिहार में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, आये दिन लोग साइबर ठगों के शिकार होते हैं. इसी बीच पटना पुलिस को साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. तेलंगाना पुलिस के साथ मिलकर पटना पुलिस ने साइबर ठगों के एक गिरोह को पकड़ा है, जिसका स्थानीय सरगना जेई मेंस क्वालीफाई छात्र है. पुलिस ने आरोपी के पास से 33 लाख नकदी के अलावा हीरे की चेन और तीन अंगूठियां बरामद की हैं.
आरोपी की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है. आकाश नालंदा के कतरीसराय स्थित गंगापुर गांव का निवासी है. आरोपी का गिरोह एक साल में 25 करोड़ रुपयों की ठगी करता है. इस गिरोह के सदस्य ठगी की रकम को जमीन में निवेश करते हैं. इसके बाद जो रुपये बचते हैं, उससे ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं. आकाश ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला नहीं होने के कारण वह पिछले साल विभिन्न वेबसाइट के माध्यम से नौकरी तलाश रहा था. तभी वह साइबर ठग गिरोह के संपर्क में आया.
बताया जाता है कि आरोपी आकाश ने कार की डीलरशिप दिलाने के नाम पर तेलंगाना के साइबराबाद निवासी कारोबारी चिलुका विजय कुमार से 29 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी. शिकायत मिलने के बाद तेलंगाना पुलिस ने आकाश का मोबाइल नंबर निकली और उसकी टावर लोकेशन के आधार पर पत्रकार नगर थाना पुलिस के साथ हनुमान नगर के सेक्टर पूर्वी स्थित एक मकान में पहुंची. दो घंटे की छानबीन के बाद आकाश को गिरफ्त में लिया गया. आकाश के कमरे से पांच मोबाइल भी जब्त किए गए.