ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

Nitish Rabri clash : राबड़ी और CM नीतीश कुमार के बीच हुई नोंक-झोंक को लेकर बोले JDU विधायक - माघ का महिना तो देवर -भौजाई के बीच ...

बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई नोंक-झोंक पर JDU विधायक श्याम रजक ने कहा, "माघ का महीना है, भौजाई-देवर का हल्का विवाद चलता है।"

Nitish Rabri clash : राबड़ी और CM नीतीश कुमार के बीच हुई नोंक-झोंक को लेकर बोले JDU विधायक - माघ का महिना तो देवर -भौजाई के बीच ...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Nitish Rabri clash : बिहार विधान परिषद में बीते कल हुई राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नोंक-झोंक ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। यह घटना परिषद की कार्यवाही के दौरान हुई, जब दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच बहस तेज हो गई। विपक्ष ने इसे तुरंत राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की, जिससे हंगामा बढ़ गया।


इस मामले पर जेडीयू के विधायक श्याम रजक ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत बहस थी और इसे राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। श्याम रजक ने कहा, “देखिए एक है भौजाई और एक हैं देवर, महीना भी है माघ का तो देवर-भौजाई के छींटाकसी पर दूसरे को टिप्पणी करना या शोभा नहीं देता। अब भौजाई कुछ बोलेगी तो देवर का काम है बोलना।”


उन्होंने आगे कहा कि इस घटना का राजनीतिकरण करना निंदनीय है। सरकार इस मामले में पूरी तरह कटिबद्ध है और घटना की निंदा की जा चुकी है। यदि परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी, तो मुख्यमंत्री ने इसे मंजूरी दे दी है। इसलिए इस मामले में धैर्य रखना जरूरी है।


श्याम रजक ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि “कोई मुद्दा नहीं है, सब अपने चेहरे को चमकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उनके पास मुद्दा कुछ नहीं है।” उनके अनुसार, विपक्ष इस मामूली बहस को अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है।