हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jul-2021 09:59 AM
PATNA : पटना में बिजली के तार की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौत हो गई. इस घटना में दूसरा बेटा बुरी तरह से घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग और स्थानीय थाने को दी.
घटना पटना के मनेर की है. मृतक की पहचान बलुआ के ललन राय, पुत्र अमित कुमार उर्फ सुगन राय के रूप में कई गई है. जबकि घायल गोरख राय उर्फ सोनू बताया जा रहा है. लोगों ने बताया कि तीनों बाप-बेटे खेत में पटवन करने के लिए जा रहे थे. इस बीच बलुआ स्थित चंवर में दूसरे किसान के द्वारा खेत के रास्ते ले जाए गए निजी बिजली के तार की चपेट में आ गए. करंट की चपेट में आने से तीनों खेत में ही छटपटाने लगे. वहीं दूसरे खेतों में काम करने वाले कुछ किसान इन लोगों को छटपटाते तो बचाने के लिए दौड़कर खेत में पहुंचे, लेकिन तबतक ललन राय और अमित की मौके पर ही करंट से मौत हो गई.
बिजली से झुलसकर घायल हुए गोरख को किसानों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. इस मामले में जब थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया. लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ. बाद में पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.