ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना में कोरोना से दो लोगों की मौत, एक माह में अब तक...

पटना में कोरोना से दो लोगों की मौत, एक माह में अब तक 29 लोगों की गई जान

23-Jan-2022 08:11 AM

PATNA : बिहार में लगातार पांचवें दिन कोरोना संक्रमण के कम मामले मिले। राज्य में शनिवार को 3003 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गयी। वहीं पटना में शनिवार को तीन डॉक्टरों समेत 544 नए कोरोना संक्रमित मिले। राजधानी में भी संक्रमितों के मामले कम हुए हैं, लेकिन कोरोना से होने वाली मौतें चिंता बढ़ा रही है।


कोरोना की तीसरी लहर की एक माह के दौरान पटना के अबतक कुल 29 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एम्स पटना में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। दोनों शनिवार को ही एम्स में भर्ती कराएगए थे। इनमें से एक पटना के आलमगंज निवासी अहमद रजा और दूसरा बेगूसराय के सज्जन कुमार शामिल हैं। अहमद रजा सेप्टिसेमिया और कई अंगों के निष्क्रिय होने की बीमारी से जबकि सज्जन कुमार जौंडिस, लिवर के साथ कई अन्य अंगों के निष्क्रिय होने की बीमारी से ग्रसित थे। 


तीसरी लहर के दौरान पटना के अस्पतालों में कुल 56 मौतें कोरोना से हुई है। इनमें एम्स में सबसे ज्यादा 32 लोगों की मौत हुई। इसके बाद पीएमसीएच में 11, एनएमसीएच में आठ और आईजीआईएमएस में दो की मौत शामिल हैं।


23 दिसंबर 2022 से पटना में तीसरी लहर की शुरुआत मानी जा रही है। यह वही समय है जब संक्रमितों की संख्या लगातार मिलने लगी थी। यह संख्या दिनों-दिन तेज गति से बढ़ने लगी। लेकिन अब यह रफ़्तार कम हो रही है। पटना के चार बड़े सरकारी अस्पतालों में अब कुल भर्ती कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 से भी कम रह गई है। इसमें 66 संक्रमित एम्स पटना में, नौ पीएमसीएच में भर्ती हैं। एम्स में शनिवार को 17 नए मरीज भर्ती हुए हैं और 13 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं संक्रमित तीनों डॉक्टर पीएमसीएच के हैं।