हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
28-Dec-2019 12:46 PM
By Niraj Kumar
PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस पार्टी के भारत बचाओ संविधान बचाओ यात्रा को सदाकत आश्रम के आगे गोसाई टोला मोड़ पर पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस के रोकने के बाद विरोध में कांग्रेस नेता सड़क पर ही बैठ गए।नेताओं के सड़क पर बैठने के बाद दानापुर-दीघा-गांधी मैदान रोड पर जाम लग गया है। प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम नेता शामिल हैं।
बिहार में कांग्रेस सदाकत आश्रम जो कि कांग्रेस पार्टी का कार्यालय है, वहां से पटना हाईकोर्ट के पास अंबेडकर मूर्ति तक 'भारत बचाओ संविधान बचाओ' मार्च निकाला गया है। मार्च का नेतृत्व बिहार कांग्रेस प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़ और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के साथ-साथ विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह कर रहे हैं। विरोध मार्च में पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार और प्रेमचंद मिश्रा समेत तमाम नेता मौजूद हैं।
बता दें कि सीएए, एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस आज देश में प्रदर्शन कर रही है।आज कांग्रेस अपने स्थापना दिवस पर पूरे देश में मार्च कर रही है। संविधान बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में हैं, जबकि राहुल गांधी गुवाहाटी और प्रियंका गांधी लखनऊ में हैं।