ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / पटना में कांग्रेस का धरना, कृषि कानून समेत कई मुद्दों के विरोध में...

पटना में कांग्रेस का धरना, कृषि कानून समेत कई मुद्दों के विरोध में किया प्रदर्शन

30-Sep-2021 01:10 PM

PATNA : कृषि कानून, बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार की नीतियों पर कई सवाल खड़े किये. 




पटना के सदाकत आश्रम में धरना देते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी और  महंगाई की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि यहां पर लोग काफी परेशान हो गए हैं. बिहार का हाल तो और भी ज्यादा ख़राब है. यहां की शिक्षा व्यवस्था बिलकुल चौपट हो चुकी है. जिस साइंस कॉलेज और पटना कॉलेज का नाम एक समय में देश भर में काफी मशहूर हुआ करता था आज वहां पढ़ाई का आलम कुछ ऐसा है कि छात्र वहां केवल हाजरी बनाने जाते हैं. 


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में बरोजगारी की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है. मेहनत से पढ़कर डॉक्टर-इंजीनियर बनने वाले छात्र आज सड़क पर बेरोजगार घूम रहे हैं. सरकारी नौकरी तो दूर की बात है, उन्हें प्राइवेट सेक्टर में यदि नौकरी मिल भी जाती है तो सैलरी कम देकर उनका शोषण किया जाता है. 


धरना दे रहे नेताओं ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश का नाम बदनाम कर दिया है. देश की इतनी खराब हालत पहले कभी नहीं थी, जितनी आज हो गई है. धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.