ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पटना में चल रहा धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल, लालच देकर हिंदुओं को...

पटना में चल रहा धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल, लालच देकर हिंदुओं को बनाया जा रहा ईसाई

26-Nov-2022 12:49 PM

PATNA: राजधानी पटना में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां हिन्दू धर्म के दलित और महादलित समुदाय के लोगों को तरह-तरह का प्रलोभन देखकर उन्हें क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। खबर है कि यहां के दर्जनों लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। धर्मांतरण की यह घटना पालीगंज थाना क्षेत्र के लालगंज-सेहरा की है। यहां बड़ी संख्या में लोग प्रभु यीशु की प्रार्थना में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।


बताया जा रहा है कि हिंदू धर्म के दलित और महादलित तबके के लोगों को बहला-फुसलाकर और प्रलोभन देकर क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए कहा जा रहा है। गांव के लोग भी अब क्रिश्चियन बनने की राह पर चल पड़े हैं। इस गांव में कराए जा रहे प्रार्थना सभा का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे हिन्दू धर्म के लोग जीसस क्राइस्ट की प्रार्थना कर रहे हैं। हिन्दू धर्म की महिलाएं प्रभु यीशु की प्रार्थना में लीन हैं या कहें तो ये सभी लोग क्रिश्चियन धर्म को अपनाने की राह पर हैं।


इनका दावा है कि जब से वे प्रभु यीशु की प्रार्थना सभा में शामिल हो रही हैं उन्हें किसी तरह की बीमारियां नहीं हो रही हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं। हिन्दू धर्मावलंबियों की मानें तो प्रार्थना सभा मे शामिल लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाया गया है। हिंदू धर्म को मानने वाले गांव के कुछ लोग इसके खिलाफ हैं। उनका कहा है कि हिन्दू संगठनों ने कुछ लोगों को फिर से हिंदू धर्म में शामिल कराया था लेकिन उसके बाद ज्यादा प्रलोभन देकर उन्हें फिर से ईसाई बना दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक क्रिश्चियन मिशनरी के लोग बड़े पैमाने पर हिंदू धर्म के लोगों का धर्मांतरण करवा रहे हैं।