ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

पटना : कार में शराब पार्टी पड़ गयी भारी, पहुंच गए हवालात

03-Nov-2021 07:59 AM

PATNA : पटना में दीवाली के दौरान शराब की खपत को लेकर पुलिस इन दिनों अलर्ट मोड में है। जगह-जगह पर चेकिंग और शराब की अवैध बिक्री पर नकेल कसने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। पटना में पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो कार में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। पीरबहोर थाने की पुलिस ने दो युवकों को कार में शराब पार्टी करते गिरफ्तार किया है। 


पीरबहोर थाने की पुलिस ने जिन दो लोगों को शराब पार्टी करते पकड़ा है उनमें एक का नाम महादेव पासवान है जो सबलपुर सोनपुर का रहने वाला है जबकि दूसरा पुनपुन का रहने वाला कृष्ण गोपाल है। इनके पास से शराब की 6 बोतलें भी बरामद की गई हैं। पीरबहोर थाना पुलिस के मुताबिक सिविल कोर्ट के सामने इन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी कर रखी थी। गाड़ी के अंदर ही शराब का सेवन किया जा रहा था। पुलिस को जब शक हुआ तो पूछताछ शुरू की गई। तलाशी के बाद कार के अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुई। 


आपको बता दें कि दिवाली के मौके पर पटना में शराब का अवैध कारोबार बढ़ जाता है। पटना पुलिस ने दो दिन पहले ही करोड़ों की शराब छापेमारी के दौरान पकड़ी है। यह शराब हरियाणा से पटना मंगाई गई थी। इस मामले की छानबीन के लिए पटना पुलिस हरियाणा भी जाने वाली है।