Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
08-Nov-2021 01:03 PM
PATNA : राजधानी पटना में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक किन्नर ने बीच सड़क पर बवाल काटना शुरू कर दिया. किन्नर ने ट्रैफिक पुलिस पर उसके साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया. किन्नर का कहना था कि ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस ने जान बूझकर उसके प्राइवेट पार्ट पर डंडे से मारा. इस दौरान उसने बीच सड़क पर अपने कपड़े भी उतार दिए. बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे समझा बुझाकर अपने साथ थाना ले गई. काफी मशक्कत के बाद उसे शांत कराया गया.
मामला पटना के मसौढ़ी स्थित तारेगना रेलवे गुमटी के पास का है. मिली जानकारी के मुताबिक, छठ की खरीदारी के कारण मसौढ़ी बाजार समेत शहर से गुजरनेवाली एनएच- 83 जाम था और ट्रैफिक पुलिस को जाम छुड़ाने में काफी समस्या हो रही थी. इसी दौरान तारेगना रेलवे गुमटी के पास से एक किन्नर गुजर रही था. किन्नर का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने डंडे से उसके प्राइवेट पार्ट पर मार दिया. इसे लेकर किन्नर ट्रैफिक पुलिस से उलझ गया और हंगामा करने लगा.
इधर ट्रैफिक पुलिस ने आरोप को बेबुनियाद बताया. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क पर बहुत भीड़ थी. जाम लगा हुआ था इस बीच हो सकता है भूलवश ऐसा हो गया हो. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि उसने जान बूझकर ये हरकत नहीं की.