ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
26-Aug-2021 07:43 AM
PATNA : राजधानी पटना में आज सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पटना में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है और सूरज देवता के दर्शन अब तक के नहीं हो पाए हैं। आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं और लगातार हो रही बारिश से ने तापमान नीचे गिरा दिया है। मौसम विभाग में बिहार के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के उत्तरी हिस्से में बारिश की वजह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से असम तक जाने वाली ट्रफ रेखा और पश्चिम बंगाल से आने वाली नमी है। जबकि, दक्षिण हिस्से में नमी और धूप से पैदा हुई उष्मा है, जो आसमान में काफी ऊंचाई पर जाकर बारिश के रूप पृथ्वी पर गिर रही है।
मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सुपौल, सीतामढ़ी, सीवान, गोपालगंज, किशनगंज में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ताजा अपडेट के मुताबिक मौसम विभाग में पटना में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।