ब्रेकिंग न्यूज़

PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच

पटना में बालू माफिया की गुंडागर्दी, दीदारगंज टॉल प्लाजा पर पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

पटना में बालू माफिया की गुंडागर्दी, दीदारगंज टॉल प्लाजा पर पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

20-Dec-2020 01:41 PM

By Badal

PATNA : बिहार में खाकी के सामने पहले अपराधी ही खड़े होकर चुनौती दे रहे थे और अब खनन माफिया ने भी बीच सड़क वर्दी वालों की पिटाई शुरू कर दी है. इस वक्त की ताजा खबर पटना के दीदारगंज टोल प्लाजा से सामने आ रही है, जहां बालू माफिया ने पुलिस के एक जवान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है.


इस पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दीदारगंज टोल प्लाजा से बालू लगी गाड़ियों को बगैर टोल चुका है पास कराने के लिए खनन माफिया से जुड़े लोगों ने पुलिस के जवान की पिटाई की है. बताया जा रहा है कि बालू माफिया से जुड़े लोग अपनी गाड़ियों को बगैर टोल चुकाए पास कराना चाहते थे, जिस पर वहां मौजूद पुलिस के एक जवान ने आपत्ति जताई. जवान के इस रुख से नाराज बालू माफिया के गुंडों ने टोल प्लाजा पर ही पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी. 


बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार सुबह साढ़े 10 बजे की है. पहले टोल कर्मियों ने उन्हें समझाने और रोकने की कोशिश की. हालांकि वे लोग नहीं मानें और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी.  बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने पुलिस के जवान की पिटाई की, वह बालू कारोबारी बच्चा यादव और उसके गुर्गे हैं. इनकी पिटाई से पुलिस का एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया. उसके नाक की हड्डी भी टूट गई है. इलाज के लिए उसे पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बिहार में बालू माफिया ने ऐसे वक्त में बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पुलिसकर्मी को पीटा है, जब सरकार ने नए डीजीपी को कमान सौंपी है और मुख्यमंत्री लगातार क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस कर्मियों को लेसन पढ़ा रहे हैं.