ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पटना में बदमाशों ने दो लोगों को गोलियों से भुना, एक ही मौत...

पटना में बदमाशों ने दो लोगों को गोलियों से भुना, एक ही मौत

23-Aug-2022 07:26 AM

PATNA : खबर पटना से सटे मोकामा की है, जहां बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। इसमें एक शख्स मुखिया का देवर बताया जा रहा है। इस घटना में सिरसी गांव के रहने वाले विनोद प्रसाद सिंह के बेटे कमलेश कुमार की स्पॉट डेथ हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। वहीं गोलीबारी से लोग सहमे हुए हैं। 



घटना घोसवरी प्रखंड के सम्यागढ़ ओपी इलाके की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अजगरहा बकमा पंचायत की मुखिया रीना देवी के देवर के रूप में की गई है। मृतक का भाई पैक्स अध्यक्ष है। बताया जा रहा है कि कमलेश सम्यागढ़ में मार्केट बनवा रहा है। इसी सिलसिले में वह रोज शाम में गांव जाता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह सम्यागढ़ से एक शख्स के साथ बाइक से घर जा रहा था। तभी पावरग्रिड के पास 5-6 बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया। 



वारदात के बाद कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठा सम्यागढ़ के राजू कुमार की कमर में दो गोलियां लगीं। घायल शख्स को PMCH में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर सम्यागढ़ ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। 



वहीं, एएसपी अरविंद प्रताप सिंह कई थानों की पुलिस के साथ घटना की जांच करने पहुंचे। घटना को लेकर सम्यागढ़ ओपी प्रभारी बनारसी चौधरी ने बताया कि फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अपराधियों ने युवक को गोली क्यों मारी।