ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

पटना में बड़ा रेल हादसा टला, तारेगना के पास टूटी रेल पटरी के बारे में लोगों ने किया अलर्ट

28-Jan-2021 12:24 PM

PATNA:  पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है जहां एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। दरअसल पटना-गया रेलखंड के तारेगना के पास रेलवे ट्रैक में टूट को लेकर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई जिसके कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकी।


दरअसल पटना-गया रेलखंड के तारेगना रेलवे स्टेशन और मसौढ़ी कोर्ट हॉल्ट के बीच पाया संख्या 18 से 20 के पास रेल पटरी टूटी हुई थी। स्थानीय लोगों को जैसे ही इसके बारे में जानकारी मिली उन्होंने तत्काल रेलवे को इसकी सूचना दी। इसकी जानकारीे मिलते ही रेलवे ने यहां से गुजरने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक दिया और बड़ी दुर्घटना टल गई।


बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के आसपास कुछ बच्चे सुबह खेल रहे थे तभी अचानक से इनकी नजर टूटी हुई रेल पटरी पर पड़ी । इसके बाद उन्होंने कुछ बड़े लोगों को इस बात की जानकारी दी और उनकी तरफ से फिर रेलवे को सूचना दी गई। रेलवे ने आनन-फानन में इंटरसिटी एक्सप्रेस को बीच में ही रोक दिया । यहां से कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें तारेगना से लेकर जहानाबाद और गया के लिए गुजरती हैं। इन सभी ट्रेनों को जहानाबाद और गया में कई जगहों पर रोका गया और पटरी की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।