शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
23-Mar-2021 04:42 PM
PATNA : पटना के श्री कृष्णापुरी इलाके से एटीएम कैश वैन लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने लूट कांड में शामिल अपराधियों को ना केवल गिरफ्तार किया है बल्कि लूट की रकम भी बरामद कर ली है. बीते 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे श्री कृष्णा पुरी थाना अंतर्गत अल्पना मार्केट के पास आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम में रकम डालने जा रहे कैश वैन को अपराधियों ने लूट लिया था. इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी को अपराधी ने गोली मार दी थी.
5 लाख 25 हजार की लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में डीएसपी सचिवालय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था और इस टीम ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को धर दबोचा है. इस लूट कांड में शामिल दो अपराधियों आदित्य रंजन और कन्हाई सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके साथ विक्की कुमार को भी रेस्ट किया गया है. इनके पास से दो देशी पिस्टल के साथ-साथ जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. लूट रकम में से 5,25,000 कैश बरामद हुए हैं. घटना में इस्तेमाल किए गए नीले रंग की अपाचे बाइक भी बरामद की गई है.
लूट कांड में गिरफ्तार किए गए आदित्य रंजन उर्फ कन्हाई सिंह का पुराना अपराधिक के इतिहास रहा है. इसके खिलाफ सीतामढ़ी में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. पटना के श्री कृष्णापुरी और पाटलिपुत्र थाने में भी कन्हाई सिंह के खिलाफ केस दर्ज है.