हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
05-Dec-2019 07:42 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपार्टमेंट से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है. लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. उधर, मौत की खबर मिलते ही मजदूर के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना राजधानी के दीघा इलाके की है. जहां निर्माणाधीन अपार्टमेंट से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक एक अपार्टमेंट में काम चल रहा था. मजदूर भी काम में जुटा हुआ था. इस दौरान एक छोटी सी चूक के कारण मजदूर निर्माणाधीन अपार्टमेंट से निचे गिर गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मजदूर की मौत के बाद काम कर रहे दूसरे मजदूर और मिस्त्री मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि काफी ऊंचाई से गिरने के कारण मजदूर ने दम तोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा दिया. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम करे रहे आक्रोशित लोगों को मौके से हटाया. पुलिस ने बताया कि नाराज लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे थे.