ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ

पटना में आरोपी को पैदल लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, लॉकडाउन के कारण हुई काफी परेशानी

पटना में आरोपी को पैदल लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, लॉकडाउन के कारण हुई काफी परेशानी

10-May-2021 10:52 AM

PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर नीतीश सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है. ऐसे में सड़क पर गाड़ियों का परिचालन बंद है. केवल आवश्यक सेवाएं ही चालू हैं. इसी बीच राजधानी पटना में लॉकडाउन की वजह से पुलिस को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा. गाड़ी नहीं मिलने की वजह से पुलिस को पैदल ही आरोप को कोर्ट लेकर जाना पड़ा जहां उसकी पेशी हुई. 


दरअसल, खुसरूपुर थाने के 2 पुलिसकर्मी शराब मामले में गिरफ्तार पप्पू को ट्रेन से लेकर पटना जंक्शन पहुंचे थे. उसे उत्पाद के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी के आवास पर पेश किया जाना था पर जंक्शन के पास घंटों इंतजार करने के बाद जब ऑटो या अन्य साधन नहीं मिला तो उसे पैदल ही लेकर कोर्ट के लिए रवाना हो गए और पेश किया. 


पुलिस अधिकारी हरि किशोर ने बताया कि खुसरूपुर थाने से वह आरोपी को लेकर आ रहे हैं. खुसरुपुर से कैदी को पटना जंक्शन लेकर आए लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से उन्हें कोई गाड़ी नहीं मिली इसलिए उन्हें पटना जंक्शन से पैदल कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाना पड़ा. पप्पू के हाथ में हथकड़ी थी और उसके साथ दो पुलिसकर्मी थे.