हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Nov-2019 04:12 PM
PATNA : राजधानी में भारी बारिश से आई आपदा में यदि आपके गाड़ियों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है, तो आप स्पेशल कैंप में पहुंचकर क्लेम कर सकते हैं. वित्त विभाग ने क्लेम के लिए बीमा शिविर लगाने का फैसला लिया है. पटना के 5 अंचल कार्यालयों में यह विशेष शिविर लगने जा रही है.
बस 18 नवंबर तक है मौक़ा
पटना में जलजमाव के दौरान खराब हुए वाहनों की बीमा राशि के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है. वित्त विभाग की ओर से जारी लेटर में लिखा गया है कि जल जमाव के कारण आम नागरिकों की गाड़ियों और संपत्तियों को जो नुकसान हुआ है. उसकी बीमा राशि के लिए 18 नवंबर तक लोग स्पेशल कैंप शिविर में क्लेम कर सकते हैं.
महज एक-एक दिन के लिए है विशेष शिविर
सरकार ने पटना के नूतन राजधानी अंचल कार्यालय, पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय, प्रेमचंद रंगशाला, कंकड़बाग अंचल कार्यालय और दानापुर अनुमंडल कार्यालय में स्पेशल शिविर लगाने की घोषणा की. कार्यालयों में महज एक-एक दिन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा.
