छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
26-Oct-2022 12:09 PM
PATNA : बिहार में शराबियों पर नकेल कसी जा रही है। एक बार शराब पीने वाले शराबियों के घर पर पोस्टर चिपका कर उन्हें चेतावनी दी जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम लगातार पटना के ग्रामीण इलाकों में घूमकर लोगों को चेता रही है। मसौढ़ी में अब तक 43 शराबी ऐसे हैं, जिन्हें जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया है। लेकिन उनके घर पर पोस्टर चिपकाकर उन्हें चेतावनी दी गई है।
मसौढ़ी में मद्य निषेध की धारा 37 के तहत 43 शराबियों के घर पर पोस्टर चिपकाया जा रहा है। पोस्टर में शराबी का नाम के साथ-साथ उसके पिता का भी नाम लिखा हुआ है। इसके अलावा इसमें जुर्माने की राशि का भी ज़िक्र है। मसौढ़ी अनुमंडल की बात करें तो यहां 4000 से ज्यादा शराबी ऐसे हैं, जिनकी दूसरी बार शराब पीने की शिकायत मिली थी। इसके बाद उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया था।
सहायक उत्पाद आयुक्त संजय चौधरी ने बताया कि शराबियों को चेतावनी देने के मकसद से पोस्टर चिपकाने का काम हो रहा है। सभी थाना क्षेत्र को निर्देश दिया गया है कि वे सरकारी रिकॉर्ड देखें कि कितने शराबियों ने पहली बार शराब पिया है, जो जुर्माना देकर छोड़े गए हैं। एक्साइज इंस्पेक्टर वैसे तमाम लोगों के घर के बाहर पोस्टर चिपका रहे हैं। 43 शराबियों के घर पर पोस्टर चिपकाया जा रहा है। ये लोग अगर दूसरी बार भी शराब पीते पकड़े जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।