हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
25-May-2020 09:01 AM
PATNA : बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण के खतरे के बीच कोरोना मरीजों के ठीक होने की राहत भरी खबर भी आ रही है. रविवार को एक ऐसी ही राहत भरी खबर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आई.
14 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए 20 दिन के बच्चे ने कोरोना को हरा दिया है. रविवार को बाढ़ के बेलछी का 20 दिन का मासूम, वैशाली का दो वर्ष का बच्चा समेत चार मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया. अपने मासूम को देखते ही मां गले से लगाकर रो पड़ी. लेकिन ये मां की आंखों में ये आंशू खुशी के थे.
इस बारे में प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सबकी दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया है. अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने वालों में से 14 मई को भर्ती बाढ़ बेलछी के 20 दिन का नवजात, पंद्रह मई को भर्ती महुआ वैशाली के दो वर्ष का बच्चा शामिल हैं. उसके साथ ही अस्पताल से ठीक होकर जाने वाले मरीजों की संख्या अब 153 हो गयी है.