ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
15-May-2021 09:50 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का एलान किया है. 25 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. इस बीच कई जगहों से ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें पुलिस की सख्ती देखी गई. लेकिन ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जिसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे. दरअसल पटना पुलिस ने दो फर्जी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है, जो वार्दी का भय दिखाकर अवैध वसूली करते थे.
मामला राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना का है. जक्कनपुर थाना ने दो फर्जी पुलिसकर्मियों को धर दबोचा है, जो पुलिस के वेशभूषा में अवैध वसूली करते थे. राजगीरों को डरा-धमका कर उनसे पैसे वसूलते थे. गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार (34) और सोनू कुमार (28) के रूप में की गई है, जो राहगीरों से वसूली करते थे.
राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए दोनों अपराधियों में प्रमोद कुमार मूल रूप से ओकरी जहानाबाद का रहने वाला है. जबकि सोनू कुमार पटना के ही कंकड़बाग का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि पटना पुलिस को इन दोनों के फर्जीवाड़े की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर छापेमारी की और दोनों फर्जी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.