हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Dec-2019 12:38 PM
PATNA : पूरा देश प्याज के आंसू तो रो ही रहा है अब तैयार हो जाईए दाल की कीमतों में इजाफे को झेलने के लिए। कम कीमतों में पटनावासियों को प्याज उपलब्ध करवाने वाले बिस्कोमान ने जहां प्याज की कीमतों में और भी ज्यादा उछाल की बात कही है वहीं आने वाले दिनों में दाल की कीमतों में भी भारी उछाल की आशंका जाहिर की है।
प्याज के दाम में लगातार हो रही वृद्धि के बाद बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने फर्स्ट बिहार संवाददाता राहुल सिंह के साथ खास बातचीत में बताया कि अभी पटना शहर में प्याज के दाम मैं और वृद्धि होगी। उन्होंने अनुमान लगाया है कि तकरीबन डेढ़ सौ रुपए किलो प्याज तक का रेट पहुंचेगा।
पटना में जिस प्रकार से प्याज के दामों में वृद्धि हुई है उसके बाद बिस्कोमान ने कमर कस लिया है। आने वाले दिनों में उन्होंने अनुमान लगाया है कि दाल के दाम में भी इसी तरह का उछाल होने जा रहा है, जिसको लेकर बिस्कोमान ने दाल खरीदने की प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी है।
सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दाल की खरीददारी की जा रही है। और प्याज की तरह अगर दाल की कीमतों में इजाफा होता है तो बिस्कोमान पटनावासियों को कम कीमत पर दाल उपलब्ध करवाएगा। वहीं उन्होनें कहा कि बिहार सरकार हमें पटना में तीन-चार बड़े ग्राउंड मुहैया करवाती है और सुरक्षा देती है तो फिर से पटनावासी को कम कीमतों पर प्याज मुहैया करवाया जाएगा।
बता दें कि प्याज की बढ़ी कीमतों के बीच बिस्कोमान ने पटनावासियों को महज 35 रुपये किलो प्याज उपलब्ध करवाया था। लेकिन प्याज खरीदने वालों की इतनी ज्यादा मारामारी हो गयी कि बिस्कोमान कर्मियों को हेलमेट तक पहन कर प्याज बेचना पड़ा था और तो और सुरक्षा के अभाव में प्याज बेचना बंद करने का निर्णय लेना पड़ा था।