BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
22-May-2020 06:56 PM
PATNA : साल 2019 में पटना ऐसे डूबा कि सरकार का दम फूलने लगा. पटना में जोरदार बारिश के बाद हर इलाके में लोगों ने बाढ़ का सामना किया था, तब सरकार ने आनन-फानन में पटना को आगे जलजमाव से बचाने के लिए पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया, लेकिन उस पर अमल करते करते अब साल भर निकलने को है. बिहार सरकार पटना को डूबने से बचाने के लिए 167 करो रुपए खर्च करने जा रही है.
सरकार ने 167 करोड़ रुपए खर्च कर हाई लेवल कैपेसिटी के वर्टिकल समरसेबल पंप की खरीद के साथ-साथ एजेंसी को इसके रखरखाव का जिम्मा दिया है. राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज पटना को जलजमाव मुक्त रखने के लिए तैयारियों पर एक हाई लेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में सरकार की तरफ से उठाए जा रहे कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई. पटना को जल जमाव से बचाने के लिए 10 करोड़ों रुपए की लागत से बनाए जा रहे 27 और थाई नए पंपिंग स्टेशनों के निर्माण कार्य को 15 जून तक पूरा कर लेने का टारगेट रखा गया है. राजधानी के सभी बड़े और खुले नालों की सफाई के साथ-साथ मेन हॉल कैस्पी आदि की उड़ा ही इस महीने के अंत तक करने का लक्ष्य है. सरकार की तरफ से जो कवायद की जा रही है. उसका रियलिटी चेक 1 महीने बाद हो जायेगा. बिहार में मानसून जून के तीसरे हफ्ते तक आने की संभावना है और मानसून की बारिश के साथ ही सरकार के दावों की सच्चाई सामने आ जानी है.
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सरकार ने 167.79 करोड़ की लागत से पम्पिंग स्टेशनों के क्षमतावर्घन के लिए 265 वर्टिकल,सबमर्सिबल, सीएफ पम्प, डीजल जेनरेटर सेट, ट्राॅली माउंटेड पम्प,डीजल पम्प आदि की खरीद का आदेश दिया है. पहली बार 3 साल के लिए 39 ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशनों की रखरखाव, संचालन व मरम्मति की जिम्मेवारी विभिन्न एजेंसियों को दी गई है.
उन्होंने आगे कहा कि जल जमाव से निबटने के लिए 10 करोड़ की लागत से किए जा रहे 27 अस्थायी नए पम्पिंग स्टेशनों का निर्माण कार्य 15 जून तक पूरा करने, सभी शेष बचे बड़े व खुले नालों, मेनहाॅल, कैचपीट आदि की उड़ाई 31 मई तक व पम्पिंग स्टेशनों का संरचनात्मक निर्माण व ऊंचीकरण का काम 30 जून के पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि निगम क्षेत्र के करीब 8 लाख फीट खुले नाले, 24,349 मेनहाॅल तथा 18,444 कैचपीट की उड़ाही की जा चुकी हैं. सभी 39 डीपीएस के सिविल स्ट्रक्चर की मरम्मति और पम्पहाउस में पानी लगने से रोकने के लिए रैम्प आदि का निर्माण कार्य लाॅकडाउन के बावजूद 35 से 76 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है. बाकी का काम अगले महीने के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा.