हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
03-Nov-2019 05:49 PM
PATNA : देश की राजधानी दिल्ली में एयर पॉल्यूशन की चर्चा खूब हो रही है लेकिन आपको यह जानकर हैरत हो सकती है कि पटना की हवा भी बहुत खराब है। पटना में एयर पॉल्यूशन लेवल तेजी के साथ ऊपर बढ़ रहा है जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। छठ के मौके पर आसमान में सूरज देवता का दर्शन नहीं होना इस बात का संकेत था कि हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है।
एयर क्वालिटी इंडेक्स में पटना की हवा VERY POOR कैटेगरी में पहुंच गई है। हवा में मौजूद खतरनाक पीएम 2.5 का स्तर आज यानी रविवार को 327 पर पहुंच गया है। एयर पॉल्यूशन के मामले में यह बेहद खतरनाक स्थिति मानी जाती है। आपको बता दें कि दिवाली के अगले दिन भी पटना में पीएम 2.5 लेवल 206 के आसपास रिकॉर्ड किया गया था लेकिन दिवाली के बाद में लगातार इजाफा हो रहा है। 2 नवंबर को पटना में पीएम 2.5 का स्तर 286 था लेकिन आज बढ़कर यह 327 पर पहुंच गया है।
हवा में प्रदूषण के एक बड़े पत्थर के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है। अस्थमा के रोगियों के लिए यह बेहद खतरनाक स्थिति बन गई है। ब्रोंकाइटिस और सांस से जुड़ी हुई अन्य बीमारियों के मरीज डॉक्टरों के पास पहुंचने लगे हैं। अगर जल्दी इस पॉल्यूशन लेवल में गिरावट नहीं आई तो पटना से दिल्ली के साथ खड़ा दिखेगा। इस मामले में फर्स्ट बिहार झारखंड ने जब चिकित्सकों से बात की तो उन्होंने सांस से संबंधित रोगियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही साथ सामान्य लोगों के लिए भी मास्क के इस्तेमाल को जरूरी बताया है।