युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
17-May-2020 07:33 AM
PATNA : पटना की दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड के बाबू टोला लेन स्थित तीन दुकानों में छापेमारी की गई। यहां से काफी मात्रा में विभिन्न कंपनियों की करीब 80 प्रकार की विभिन्न दवाएं, जेल और क्रीम जब्त की गई और इनका सैंपल जांच के लिए लिया गया है। विभिन्न कंपनियों का फिजिशियन सैंपल यहां से जब्त किया गया है।तीन लाख से अधिक की दवाएं जब्त की गई हैं।
80 से 90 प्रकार की फिजिशियन सैंपल जब्त किया गया है। इसमें अधिकांश बड़ी कंपनियों की बनी हुई है। इसमें हर प्रकार की दवाएं हैं। टैबलेट से लेकर जेल भी बरामद की गई। दवाओं का सैंपल भी लिया गया है जिससे उसकी जांच कराई जा सके।
जितनी भी दवाएं इस दुकान मिली उसमें अधिकांश गिफ्टेड आइटम हैं। किसी पर कीमत नहीं है। वैसे भी फिजिशियन सैंपल में कीमत नहीं लिखा रहता है। दवाओं की कीमत नहीं रहने से सही कीमत आंकना भी मुश्किल है। फिर भी अनुमान के तौर तीन लाख से अधिक की दवाएं जब्त की गई है।
छापेमारी के दौरान पाया गया कि दुकानदार के पास दवा बेचने का लाइसेंस भी नहीं है। बगैर लाइसेंस की ही दुकान चल रहा है। दुकान मालिक ने छापेमारी दल को बताया कि दवा कंपनियों के कर्मचारी से दवा खरीदता है या वे ही लोग आकर दवा बेचते थे। इसमें मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव भी होते हैं।इस मामले में पीरबहोर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।