ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
06-Dec-2022 06:42 AM
PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां दवा के एक दुकान में भीषण आग लग गई। मामला पटना के गोविंद मित्रा रोड का है। ये आग इतनी भीषण थी कि इसके कारण इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। काफ़ी देर तक आग बुझाने की कोशिश जारी रही।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आग अजंता फार्मा नाम के एक दुकान में लगी थी। जिस दौरान ये घटना घटी उस वक्त दुकान बंद थी। यही वजह है कि आग बुझाने में काफ़ी परेशानी हुई। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। हालांकि फिलहाल इससे जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना में लाखों की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।