Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
31-Oct-2021 08:15 AM
PATNA : पटना में थानेदारी के जरिए कितनी संपत्ति बनाई जा सकती है इसका अंदाजा शायद ही आम लोगों को होगा लेकिन आर्थिक अपराध इकाई ने शनिवार को जब जक्कनपुर थाना अध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा तो इकाई के अधिकारियों के होश उड़ गए। आर्थिक अपराध इकाई को खुद अंदाजा नहीं था कि थानेदार कमलेश प्रसाद शर्मा ने इतनी अकूत संपत्ति जमा कर रखी है। थानेदार और उनकी पत्नी के बैंक खातों में 92 लाख से ज्यादा की रकम नगद पाए गए हैं। तलाशी के दौरान आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने 11 बैंक खाते, पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्टमेंट के साथ-साथ अन्य कागजात भी जब्त किए हैं। कमलेश प्रसाद शर्मा के बैंक खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया गया है।
थानेदार कमलेश प्रसाद शर्मा के पटना के आरा गार्डन में दो फ्लैट हैं। यह दोनों फ्लैट उनकी पत्नी रश्मि शर्मा के नाम पर हैं। श्रेया अपार्टमेंट स्थित फ्लैट संख्या 104 और आर्केड रेजिडेंसी स्थित फ्लैट संख्या 401 पर भी छापेमारी की गई थी। इसके अलावे जक्कनपुर थाना क्षेत्र उनके आवास, सारण के मकेर स्थित पैतृक आवास पर भी की आयु की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की। यहां से भी कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक कमलेश कुमार शर्मा की अनुमानित आय तकरीबन एक करोड़ 88 लाख से ज्यादा पाई गई है जबकि कुल चल-अचल संपत्ति दो करोड़ तीन लाख से ज्यादा पाई गई है।
सूत्रों की माने तो कमलेश शर्मा के ऊपर विभाग की नजर तभी पड़ गई थी जब वह बख्तियारपुर में तैनात थे। इस दौरान ही उनके ऊपर जमीन की दलाली करने के आरोप लगे थे। बाद में उन्हें जक्कनपुर थाने की कमान दे दी गई थी। कमलेश की नियुक्ति बिहार पुलिस में साल 1994 में हुई थी। पुलिस अवर निरीक्षक के तौर पर ज्वाइनिंग करने के बाद साल 2014 में वह प्रमोशन पाकर पुलिस निरीक्षक बने। उन्होंने भागलपुर बांका बेगूसराय पटना और एसटीएफ के साथ-साथ गया और नालंदा में भी अपनी सेवा दी।