ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना के स्पेशल ब्रांच का पियक्कड़ ASI अरेस्ट, शराब के नशे में कर...

पटना के स्पेशल ब्रांच का पियक्कड़ ASI अरेस्ट, शराब के नशे में कर रहा था मारपीट, देखें वीडियो

09-Dec-2019 07:55 PM

BUXAR : बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल वही लोग उड़ा रहे हैं. जिसके सिर के ऊपर शराबबंदी कानून को कारगार बनाने की जिम्मेदारी है. लेकिन सूबे में पुलिसवाले ही शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला बक्सर जिले का है. जहां पटना के स्पेशल ब्रांच के ASI को बक्सर पुलिस ने शराब के नशे में अरेस्ट किया. 


घटना बक्सर जिले के नावानगर थाना इलाके की है. जहां अमीरपुर गांव में पुलिस ने नशे में धुत एक दारोगा को अरेस्ट किया. मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अवर निरीक्षक राजेन्द्र सिंह पटना में विशेष शाखा में तैनात है. बताया जा रहा है कि एएसआई छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था. वह शराब पीकर अपने ही गांव के रामप्रवेश सिंह के घर के पास राहगीरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 


घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची  नावानगर थाना की टीम ने आरोपी ASI को अरेस्ट कर लिया. थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि प्रखंड पीएचसी में मेडिकल जांच कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.