हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Nov-2019 03:36 PM
By Rahul Singh
PATNA: राजधानी के 9 नालों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 13 नवंबर से मेगा अभियान शुरू होने जा रहा है. इसके लिए पटना कमिश्नर ने 9 टीमों का गठन किया है.
अपर समाहर्त्ता राजस्व के नेतृत्व में बादशाही पईंन सहित 9 नालों को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए उड़ाही का निर्देश दिया गया है, जिसके लिए जल संशाधन, जिला प्रशासन, नगर निगम और पथ निर्माण विभाग की संयुक्त 09 टीमों का गठन हुआ है.
बादशाही पईंन, आनंदपुरी नाला, पटेल नगर नाला, सैदपुर नाला (सैदपुर से शनिचरा तक), जोगीपुर संप हाउस से बायपास होते हुए पहाड़ी तक अवस्थित NBCC द्वारा निर्मित नाला, नंदलाल छपरा से मीठापुर तक बायपास किनारे अवस्थित नाला, बाकरगंज नाला, कुर्जी नाला, दीघा आशियाना पथ और एयरपोर्ट से राजधानी वाटिका होते अशोक राजपथ सरपेंटेंन/मंदिरी नाला का विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा. खतियान नक्शा के आधार पर नाला की जांच की जाएगी और अतिक्रमण को हटाया जाएगा. इससे जल जमाव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी. सबसे पहले बादशाही पाईंन से अतिक्रमण हटाया जाएगा.
अतिक्रमण हटाओ अभियान दो चरणों में चलाया जायगा. पहला चरण 13 से 20 नवंबर तक और दूसरा 29 से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा