कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
11-Jan-2020 06:07 PM
PATNA : पटना में दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का विरोध हुआ है। मोना सिनेमा हॉल के बाहर फिल्म के पोस्टर फाड़े गए हैं। वहीं दीपिका के पोस्टर पर कालिख भी पोती गयी है।
मोना सिनेमा हॉल के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने छपाक का विरोध किया है। दल-बल के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने दीपिका पादुकोण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पोस्टर पर कालिख पोत दी वहीं फिल्म के पोस्टर भी फाड़े।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण जेएनयू हिंसा के खिलाफ धरना पर बैठे छात्रों के समर्थन में जेएनयू गयी थी। इसके बाद कई संगठनों ने दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म का विरोध किया है। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के विरोध में बॉयकॉट दीपिका और बॉयकॉट छपाक भी ट्रेंड किया।
दीपिका के विरोध का असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिखा। अजय देवगन की तानाजी ने दीपिका की छपाक को कमाई के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया। फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की। इस फिल्म के साथ ही रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की कमाई इससे काफी पीछे रह गई। दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई के बीच करीब 10 करोड़ का अंतर रहा।