ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

पटना के मीठापुर सब्जी मंडी में चला बुलडोजर, करोड़ों का हुआ नुकसान

पटना के मीठापुर सब्जी मंडी में चला बुलडोजर, करोड़ों का हुआ नुकसान

05-Dec-2022 04:28 PM

PATNA : राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम द्वारा जगह - जगह पर बुलडोजर चलवाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजधानी की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मीठापुर में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण कर सब्जी बेच रहे विक्रेताओं के दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। जिसके बाद सब्जी विक्रेताओं द्वारा इसका विरोध भी शुरू कर दिया गया। लेकिन, इसके बाबजूद नगर टीम की टीम अपना काम कर चलते बनी। 


वहीं, नगर निगम के इस एक्शन का विरोध करते हुए सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि, सबसे पहले सरकार को हमारी समस्याओं को सुनना चाहिए। सरकार के तरफ से हमें सब्जी बेचने के लिए जगह आवंटित करना चाहिए। उनका कहना है कि, हमलोग भी सरकार को टैक्स देते हैं, ऐसे में यदि सरकार को यह लगता है कि हमलोग कम टैक्स दे रहे हैं तो एक्स्ट्रा टैक्स भी लेना चाहिए, हमलोग इसके लिए भी तैयार हैं। 


सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि पटना जिलाधिकारी ने 70 फीट पर जो जगह सब्जी बेचने के लिए आवंटित किया है,वह जगह काफी छोटी है। जबकि सब्जी विक्रेताओं की संख्या लगभग 400 के ऊपर है। और अगर 70 फीट की बात की जाए तो वहां महज 40 से 45 सब्जी विक्रेता ही जगह पा सकते हैं, बाकी सब्जी विक्रेता वहां  जगह ना मिलने की वजह से सड़कों पर सब्जी बेचने को मजबूर हैं। 


सब्जी विक्रेताओं ने पटना जिला अधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि हम लोगों को अभिलंब दूसरी जगह मुहैया कराई जाए। जहां हम सभी सब्जी विक्रेता आराम से अपने व्यापार को कर सकें, और इसके लिए हम सभी लोग सरकार को हर तरह का टैक्स देने के लिए तैयार है। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि, इसको लेकर वो लोग राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तक गुहार लगा चुके हैं। अब बस उन्हें यह उम्मीद है कि, सरकार के तरफ से उनके लिए जल्द ही कोई नई जगह आवंटित की जाएगी।