ब्रेकिंग न्यूज़

छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / news / पटना के इस इलाके में चलने वाला है बुलडोजर, अवैध निर्माण तोड़ने के...

पटना के इस इलाके में चलने वाला है बुलडोजर, अवैध निर्माण तोड़ने के लिए रेड मार्किंग शुरू

06-Nov-2022 08:06 AM

PATNA : पटना के राजीव नगर स्थित नेपाली नगर में अतिक्रमण हटाने और अवैध निर्माण तोड़ने की तस्वीरें शायद आप नहीं भूले होंगे लेकिन अब राजधानी पटना के एक और इलाके में जल्द ही बुलडोजर चलता दिखेगा। दरअसल अवैध निर्माण को हटाए जाने के लिए रेड मार्किंग का काम इस इलाके में शुरू हो चुका है। राजापुर पुल से बांसघाट तक जिला परिषद की 8.50 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण है। इसे खाली कराने के लिए उपविकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सदर अंचलाधिकारी को लेटर लिखा है। इस लेटर के बाद सदर अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय ने अमीन चंदन भट्ट के नेतृत्व में टीम गठित की है। इस टीम ने अशोक राजपथ की दोनों तरफ जमीन नापी शुरू कर दी है। अबतक राजापुर पुल के पास दो दर्जन से ज्यादा दुकानों और एक दर्जन मकानों को तोड़ने के लिए रेड मार्किंग किया गया है।


सभी पक्का निर्माण अशोक राजपथ के उत्तर निकले हैं। गंगा सुरक्षा बांध के उत्तर करीब 25 फीट जमीन जिला परिषद की निकली है। अधिकारियों के मुताबिक उत्तर की तरफ नापी पूरी होने के बाद दक्षिण तरफ होगी। उपविकास आयुक्त ने पत्र में कहा है कि दुजरा मौजा के खाता संख्या 123 के सभी खेसरा की जमीन जिला परिषद की है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने अनधिकृत कब्जा कर रखा है। 


फिलहाल राजापुर पुल से पूरब की तरफ नापी चल रही है। इसके बाद दुजरा, बुद्धा कॉलोनी मोड़, बांसघाट के इलाके में जमीन की नापी होगी। अशोक राजपथ पथ की दोनों तरफ जमीन निकलने की संभावना है। नापी कर लाल निशान लगाने का काम पूरा होने के बाद कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस में बाद समय सीमा के अंदर जवाब रखने का मौका मिलेगा। इसके बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा।