ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
22-Nov-2022 07:40 AM
PATNA : साल का अंतिम महीना शुरू होने वाला है और राजधानी पटना के बड़े प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की रेस भी इसके साथ शुरू होने वाली है। पटना के बड़े प्राइवेट स्कूलों में एलकेजी के अंदर एडमिशन के लिए फॉर्म 15 दिसंबर के बाद निकलने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए स्कूलों की तरफ से एक तारीख मोटे तौर पर तय कर दी गई है। पटना के इन बड़े प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए हर साल मारामारी मची रहती है। पेरेंट्स अपने बच्चे का एडमिशन किसी भी हालत में इन स्कूलों के अंदर कराना चाहते हैं और इसके लिए फॉर्म का उन्हें इंतजार रहता है।
पटना के जिन बड़े प्राइवेट स्कूलों में एलकेजी के अंदर बच्चों का एडमिशन लिया जाएगा, उनमें नॉट्रेडम एकेडमी का नाम सबसे ऊपर है। नॉट्रेडम एकेडमी में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन 15 दिसंबर को जारी हो जाएगा। संत जोसेफ कान्वेंट में 3 जनवरी को, कार्मेल हाई स्कूल में 15 दिसंबर को, डीएवी में 3 जनवरी को, संत माइकल स्कूल में 17 दिसंबर को, लोयला मांटेसरी में 15 दिसंबर को और संत जेवियर हाई स्कूल में 17 दिसंबर को एडमिशन से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। केंद्रीय विद्यालय में स्टैंडर्ड वन में एडमिशन के लिए दिसंबर के आखिरी हफ्ते में नोटिफिकेशन जारी होगा। कुछ स्कूलों के अंदर नर्सरी और क्लास वन में एडमिशन के लिए भी नोटिस जारी होंगे।
अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन इस साल कराने की प्लानिंग ले रहे हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप पूरे डॉक्यूमेंट तैयार रखें। बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट स्कूलों की तरफ से मांगे जाते हैं। एडमिशन के दौरान आपको परेशान ना होना पड़े इसलिए यह डॉक्यूमेंट पहले से बनवा कर रखें। समय-समय पर इन स्कूलों की तरफ से उनके वेबसाइट पर दी जाने वाली जानकारी को देखते रहें। फर्स्ट बिहार भी आपको स्कूल एडमिशन की डेट को लेकर खबरों के जरिए जानकारी देता रहेगा।