ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / IGIMS ने 70 दिन बाद दी अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट, विधान परिषद में उठा...

IGIMS ने 70 दिन बाद दी अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट, विधान परिषद में उठा मामला तो सत्तापक्ष के सदस्यों ने मंत्री मंगल पांडे को घेरा

30-Nov-2021 12:43 PM

PATNA : पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान यानी आईजीआईएमएस में मेडिकल सुविधाओं की स्थिति क्या है, इसकी पोल आज बिहार विधान परिषद में खुल गई. परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान एमएलसी संजीव कुमार ने आईजीआईएमएस में 70 दिन बाद अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने का मामला उठाया. इसके बाद सदन में सरकार की जमकर फजीहत हुई. प्रश्नोत्तर काल में सरकार ऐसी फंसी कि विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी सरकार की पुरजोर खिंचाई कर दी.


विधान पार्षद संजीव कुमार ने सदन में इस बात की जानकारी दी कि आईजीआईएमएस में एक मरीज को इलाज के के दौरान 70 दिनों के बाद अल्ट्रासाउंड जांच की रिपोर्ट दी गई. प्रश्न करने वाले सदस्य ने कहा कि अगर सरकार इसी तरह बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का दावा कर रही है तो बिहार के लोगों का भगवान ही भला करें. इसके बाद सरकार की तरफ से जवाब देते हुए मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो वह इस मामले को लेकर गंभीर हैं. 


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह इस पूरे मामले को दिखा लेंगे. मंत्री के जवाब से सत्ता पक्ष के भी सदस्य संतुष्ट नहीं हुए. जेडीयू के एमएलसी गुलाम गौस ने कहा कि सरकार आखिर किस को बचाने का प्रयास कर रही है. इसके बाद मंत्री मंगल पांडे सदन में भड़क गए. उन्होंने कहा कि वह मंत्री हैं और किसी का बचाव करने के लिए सदन में खड़े नहीं होते हैं. काफी देर तक के इस मामले पर सदन में बहस होती रही.


आखिरकार मंत्री मंगल पांडे ने सदन में भरोसा दिया है कि वह इस मामले को दिखा लेंगे और जो कोई भी दोषी होगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि अल्ट्रासाउंड कई तरह के किए जाते हैं. गैस्ट्रो से लेकर दूसरे विभागों से जुड़े अल्ट्रासाउंड भी होते हैं. ऐसे में यह जानकारी लेना भी जरूरी होगा कि आखिर रिपोर्ट आने में 70 दिन क्यों लग गए. मंत्री फजीहत के बाद सदन में दूसरे सवाल का जवाब देने के लिए आगे बढ़ गए. लेकिन सरकार की फजीहत आईजीआईएमएस की कार्यशैली के कारण खूब हो गई.