ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
26-Nov-2022 09:09 AM
PATNA : खबर राजधानी पटना की है, जहां सिल्वर पेपर से प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना चौक थाना क्षेत्र के किला रोड स्थित श्रीगुरु गोविंद सिंह कालेज के पास की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर दमकल की गाड़ी को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। हालांकि, फैक्ट्री तब तक लगभग 35 लाख रुपये सा सामान जलकर राख हो चूका था।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ फैक्ट्री में सिल्वर पेपर से प्लेट बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान रात करीब दो बजे मशीन के हीटर से चिंगारी निकाली और धीरेधीरे आग फ़ैल गई। फैक्ट्री के कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग पूरी तरह फ़ैल चुकी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
फैक्ट्री के मालिक जयशंकर प्रसाद ने बताया कि उनकी फैक्ट्री 2011 से अनुबंधित है। आग लगने से पूरी संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इस घटना में करीब 10 लाख की छोटी-बड़ी मशीन और लगभग 28 लाख रुपए के सिल्वर पेपर का रोल, फिल्म सहित कई सामान जल गए। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंची और फिर आग बुझाया गया।