ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पटना के DTO को हटाया गया, SDO का भी किया गया तबादला

पटना के DTO को हटाया गया, SDO का भी किया गया तबादला

14-Jul-2021 03:16 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर प्रशासनिक महकमे से निकल कर आ रही है. बिहार सरकार ने दो जिलों के एसपी के साथ-साथ दो अन्य जिलों के डीटीओ को भी हटा दिया है. सरकार ने एक एसडीओ का भी तबादला किया है. अफसरों के स्थानांतरण और पदस्थापन को लेकर राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.


बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पटना के डीटीओ पुरुषोत्तम, औरंगाबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा को भी पद से हटा दिया है. भोजपुर जिले के रहने वाले अनिल कुमार सिन्हा रोहतास के डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार में भी थे. इन अफसरों के अलावा सरकार ने रोहतास जिले के डिहरी के एसडीओ सुनील कुमार सिंह का भी तबादला कर दिया है. इन तीनों अफसरों को महज 48 घंटे के भीतर पद से विरमित करने का आदेश दिया गया है.


सरकार ने बिहार के दो जिलों के एसपी को भी हटा दिया है. भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे और औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरिका को बिहार पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है. गृह विभाग ने इन दोनों पुलिस अधीक्षकों को पटना पुलिस हेडक्वार्टर बुलाया है. बिहार सरकार ने दोनों एसपी को हटाने की अधिसूचना जारी करते हुए मुख्यालय में पोस्टिंग दी है.


आपको बता दें कि सिर्फ तीन महीना पहले ही भोजपुर में एसपी राकेश कुमार दुबे को पदस्थापित किया गया था. 6 अप्रैल को सरकार ने राज्य के 3 आईपीएस अफसरों का तबादला किया था. जिसमें बिहार कैडर के नए आईपीएस अफसर राकेश कुमार दुबे को भोजपुर पुलिस का कमान सौंपा गया था. काफी तेजतर्रार और जाने माने अफसर राकेश कुमार दुबे पहली बार किसी जिले के एसपी बनाये गए थे. इससे पहले राकेश दुबे बिहार के राज्यपाल के ADC थे.


news image


news image