ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट

पटना के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लग गया चूना, जेब में कार्ड होने के बावजूद हजारों की चपत

20-Jan-2021 08:04 AM

PATNA : हाल के दिनों में साइबर क्राइम के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. पटना के एक प्राइवेट बैंक के ग्राहकों को एक साथ चुना लगा है. एक प्राइवेट बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के हजारों रुपए ऐप के जरिए निकाल लिए गए. मामला गांधी मैदान स्थित आरबीएल बैंक से जुड़ा हुआ है. इस बैंक के कई ग्राहकों ने एक साथ गांधी मैदान थाने में लिखित शिकायत दी है.

पीड़ित ग्राहकों का आरोप है कि उन्होंने इस बैंक में खाता खुलवाने से पहले एक निधि फाइनेंस कंपनी से लोन  लिया था. उसके बाद बैंक में सभी को कॉल कर खाता खुलवाने के लिए कहा गया . फिर कुछ दिन बाद ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड दिया गया. एक निजी कंपनी में काम करने वाले शख्स के मुताबिक बीते 10 जनवरी को क्रेडिट कार्ड उन्हें बैंक की तरफ से दिया गया और 16 जनवरी को उनके खाते से 29 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए. इसी तरह दूसरे ग्राहक का कहना है कि उनके खाते से लगभग 43 हजार निकाल लिए गए. उन्हें 9 जनवरी को क्रेडिट कार्ड दिया गया था.

पुनपुन के रहने वाले एक ग्राहक के क्रेडिट कार्ड से 17 जनवरी को 4 हजार निकाले गए. इन सभी ग्राहकों को रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मैसेज के जरिए हुई इसके बाद यह आरबीएल बैंक की शाखा में पहुंचे लेकिन बैंक में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. बाद में इन लोगों ने गांधी मैदान थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया है. यह पूरा खेल फाइनेंस कंपनी और बैंक के अंदर के किसी शख्स के शामिल होने के कारण खेला गया लग रहा है. अब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.