ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना के सीओ पर रेप का केस दर्ज, 8 साल से बना रहा...

पटना के सीओ पर रेप का केस दर्ज, 8 साल से बना रहा था शारीरिक संबंध, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप

17-Jan-2022 12:01 PM

PATNA : पटना के बख्तियारपुर अंचल के अंचलाधिकारी रघुवीर प्रसाद की मुश्किलें बढ़ गई है. सीओ के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है. यह केस किसी और ने नहीं बल्कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड ने किया है. केस दर्ज कर गर्लफ्रेंड ने कई बड़े आरोप भी लगाये हैं. अभी शनिवार को बीच सड़क दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था. युवती ने सीओ की गाड़ी में आग भी लगा दी थी.


सीओ की गर्लफ्रेंड बेतिया की है. युवती ने पुलिस को जो लिखित शिकायत दी है उसमें आरोप लगाया है कि रघुवीर प्रसाद जब बेतिया में अंचलाधिकारी थे तभी उनसे उसकी नजदीकियां बन गई थी. इसी दौरान पहले तो सीओ ने झांसा देकर पिता का रिश्ता कायम किया और बाद में नज़दीकियां बढ़ाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.


युवती का यह भी दावा है कि उसने इस करतूत का विरोध किया, लेकिन सीओ ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया. युवती की मानें तो सीओ पिछले 8 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित पति बनकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है. यूवती  ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि पिछले 15 जनवरी को सीओ रघुवीर प्रसाद ने उसे फोन कर बेतिया से बख्तियारपुर बुलाया और उसके साथ खरीदारी के लिए मॉल गया. 


यह पूरा मामला तब सामने आया जब 15 जनवरी को एक खबर आई कि बख्तियारपुर के सीओ की गाड़ी में अचानक आग लग गई. खबर थी कि अंचलाधिकारी बख्तियारपुर के एक मॉल में कोरोना गाइडलाइन का चेकिंग अभियान चला रहे थे. तभी मॉल के बाहर उनकी गाड़ी में आग लग गई. बाद में जब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तब मामला कुछ और निकला.


दरअसल 15 जनवरी को बख्तियारपुर सीओ की गाड़ी  बख्तियारपुर में बीच बाजार में अचानक जल गई. शुरू में गाड़ी चलने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई थी, लेकिन जब पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने गाड़ी जलने की जांच का आदेश दिया तब सीओ ने बख्तियारपुर पुलिस में बेतिया की युवती के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने और  गाड़ी जलाने का आरोप लगाया.


गाड़ी जलने की घटना के बाद वायरल वीडियो में युवती सीओ को अपना प्रेमी और कभी पति बता रही है. इस पूरे मामले में बख्तियारपुर के अंचलाधिकारी रघुवीर प्रसाद की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं. वहीं पुलिस सीओ और उनकी कथित प्रेमिका द्वारा दर्ज कराए गए केस की छानबीन में जुट गई है. इधर इस मामले के आने के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गयी है.