हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
25-Jan-2022 06:45 PM
PATNA: पटना के भिखना पहाड़ी में छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित छात्रों को शांत कराने के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। छात्र इतने आक्रोशित थे की पुलिस को देख पथराव करने लगे। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
आक्रोशित छात्र सड़क पर बैठ गये और हंगामा करने लगे। जिससे यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। छात्रों को सड़क से हटाने की पुलिस ने पूरी कोशिश की लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद वाटर कैनन के द्वारा पानी की बौछार की गयी लेकिन इसके बाद भी डटे रहे। छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया।
इस दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों को पकड़ा है। बता दें कि भिखना पहाड़ी इलाके में बड़ी तादाद में छात्र किराए के मकान में रहते है जहां प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं। आज छात्र सड़क पर उतर गये और हंगामा करने लगे। छात्रों के हंगामें के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। छात्र एनटीपीसी और रेलवे की परीक्षा में धांधली का आरोप लगा रहे थे और परीक्षाफल फिर से प्रकाशित करने की मांग कर रहे हैं।


